Mukhyamantri Awas Yojana Haryana : कच्चे घरों में निवास करने वाले लोगों को उनका पक्का मकान प्रदान करने या फिर बिना घर के लोगों को खुद का घर देने के लिए सरकार द्वारा लंबे समय से प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रावधान किया जा रहा है, जो कि पूरे देश में लागू है। हालांकि कुछ राज्यों ने इसी प्रकार की योजना को अपने राज्य के लोगों के लिए शुरू किया है। इसी तरह, अब हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भी प्रधानमंत्री आवास योजना की शृंगारित रूप से मुख्यमंत्री आवास योजना हरियाणा की शुरुआत कर दी है, जिसका लाभ केवल हरियाणा के स्थायी निवासियों को ही मिलेगा। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना क्या है और हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना में आवेदन कैसे करें।
Haryana Mukhyamantri Awas Yojana 2023
योजना का नाम | मुख्यमंत्री आवास योजना |
---|---|
राज्य | हरियाणा |
किसने शुरू की | मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर |
लाभार्थी | हरियाणा के बेघर लोग |
उद्देश्य | कच्चे घर को पक्के घर में बदलना और बिना घर वाले लोगों को घर देना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://hfa.haryana.gov.in/ |
हेल्पलाइन नंबर | जल्द लॉन्च होगा |
हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना क्या है
हरियाणा सरकार में वर्तमान के समय में मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान श्रीमान मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा जल्द ही हरियाणा राज्य में हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना को शुरू करने की घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री के द्वारा दिए गए भाषण में कहा गया है कि, हरियाणा की तकरीबन 1 लाख से भी अधिक परिवारों को इस योजना का फायदा सरकार के द्वारा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि, हरियाणा चीफ मिनिस्टर आवास योजना के अंतर्गत ऐसे परिवार जिनके पास अपना खुद का घर नहीं है, उन्हें सरकार के द्वारा घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। हालांकि सरकार के द्वारा अभी इस योजना के बारे में ज्यादा जानकारी प्रदान नहीं की गई है।
हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना क्या है
हरियाणा सरकार में वर्तमान के समय में मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान श्रीमान मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा जल्द ही हरियाणा राज्य में हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना को शुरू करने की घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री के द्वारा दिए गए भाषण में कहा गया है कि, हरियाणा की तकरीबन 1 लाख से भी अधिक परिवारों को इस योजना का फायदा सरकार के द्वारा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि, हरियाणा चीफ मिनिस्टर आवास योजना के अंतर्गत ऐसे परिवार जिनके पास अपना खुद का घर नहीं है, उन्हें सरकार के द्वारा घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। हालांकि सरकार के द्वारा अभी इस योजना के बारे में ज्यादा जानकारी प्रदान नहीं की गई है।
हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना लाभ
- इस योजना के माध्यम से हरियाणा सरकार उन लोगों को उनका खुद का घर प्रदान करेगी, जिनके पास खुद का घर नहीं है।
- ऐसे लोगों को भी पक्का घर देगी जिनके पास खुद का घर है, लेकिन वह कच्चा घर है।
- सरकार ने कहा है कि इस योजना का फायदा हरियाणा राज्य में रहने वाले वंचित और जरूरतमंद लोगों को प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना के लागू हो जाने से अब लोगों को कच्चे घरों में या बिना घर के नहीं रहना पड़ेगा।
- योजना के प्रारंभ हो जाने से अब हरियाणा के लोगों का खुद का घर पाने का सपना साकार हो सकेगा।
- खुद का घर पाने के फलस्वरूप या पक्का घर बनाने के फलस्वरूप अब हरियाणा के लोगों के जीवन में सुधार आएगा।
हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना पात्रता (Eligibility)
- इस योजना के लिए केवल हरियाणा के स्थायी निवासी ही पात्र हैं।
- गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों को ही योजना के अधिकार में लाया जाएगा।
- कच्चे मकानों में निवास करने वाले या फिर बिना घर के व्यक्तियों को भी योजना के लिए पात्र माना जाएगा।
- इस योजना का लाभ वही व्यक्तियों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रूपये से कम है।
- ऐसे लाभार्थियों को योजना के तहत लाभ प्राप्त हो चुका है, उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा।
मुख्यमंत्री आवास योजना हरियाणा दस्तावेज (Documents)
- आधार कार्ड
- स्थाई निकासी प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी
- आय प्रमाण पत्र
- बीपीएल श्रेणी का प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- हरियाणा परिवार पहचान पत्र
हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन
- हरियाणा सरकार ने शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए पंजीकरण की सुविधा शुरू कर दी है।
- इसके लिए पंजीकरण करने के लिए आवेदकों को आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
- यहां, होम पेज पर आपको “मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना हेतु पंजीकरण” का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद, एक पृष्ठ खुलेगा जिसमें आपको परिवार पहचान पत्र नंबर दर्ज करना होगा, और फिर “दर्ज करें” बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद, आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसे भरकर और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करके आप आवेदन सबमिट कर सकते हैं।
- इस तरीके से, आप अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना पंजीकरण अंतिम तिथि
इस योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा, जिसकी अंतिम तिथि 19 अक्टूबर है। 19 अक्टूबर से पहले आप इसमें आवेदन कर दें, नहीं तो आपको इसका लाभ नहीं मिल सकेगा।
हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना की ताज़ा खबर (नवीनतम अपडेट)
हाल ही में मुख्यमंत्री जी ने घोषणा की है कि गरीब परिवारों को इस योजना के तहत 1 लाख सस्ते फ्लैट्स और प्लॉट्स प्रदान किए जाएंगे, और इन सभी फ्लैट्स में सभी प्रकार की सुविधाएं होंगी। इसके अलावा, आवास के निर्माण के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही आपको यह जानकारी भी दी जाती है कि इस योजना के तहत सिर्फ चार जिलों—गुरुग्राम, पंचकूला, सोनीपत और फरीदाबाद में सरकार द्वारा सिर्फ फ्लैट का ही विकल्प प्रदान किया जा रहा है। लेकिन हरियाणा के अन्य जिलों में प्लॉट और फ्लैट दोनों का विकल्प लाभार्थियों को प्रदान किया जा रहा है।
FAQ
Q.1: मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरुआत कौन से राज्य में हुई है?
Ans: हरियाणा राज्य में मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरुआत हुई है।
Q.2: मुख्यमंत्री हरियाणा आवास योजना की शुरुआत किसने की?
Ans: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने हरियाणा में आवास योजना की शुरुआत की हुई है।
Q.3: मुख्यमंत्री हरियाणा आवास योजना कब आयेगी?
Ans: इसी साल
Q.4: मुख्यमंत्री आवास योजना हरियाणा के बारे में ज्यादा जानकारी कैसे मिलेगी?
Ans: अधिकारिक वेबसाइट से या विभाग के कार्यालय में जाकर।